फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन का वादा, बेअदबी मामलों की दोबारा होगी जांच

Wed, 14 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि वह सत्ता में आने के बाद बेअदबी के मामलों की दोबारा जांच कराएंगे। साथ ही नाभा जेल ब्रेक की जांच भी नए सिरे से की जाएगी। कैप्टन ने इन केसों के पीछे बादलों और अन्य अकाली नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का वादा किया।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि बरगाड़ी समेत किसी भी बेअदबी की घटना की जांच सही ढंग से नहीं की गई। राज्य भर में हुईं बेअदबी की तमाम घटनाओं में किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया। आरोप लगाया कि चुनाव के मद्देनजर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने के मकसद से बादल ऐसी घटनाओं को हवा दे रहे हैं। इसी तरह नाभा जेल ब्रेक भी बादलों की मर्जी के बिना संभव नहीं था। जो गैंगस्टर फरार हुआ है, वह बादलों की बेल्ट का है।

सुखबीर बादल के इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने के दावे पर कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान हमारे जेल से गुंडों को क्यों छुड़वाएगा। टिकटों के एलान पर उन्होंने कहा कि इसमें देरी नहीं हो रही है। उम्मीदवार फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है, बुधवार को स्क्त्रस्ीनिंग कमेटी की आखिरी बैठक होनी है। उसके बाद दो लिस्टों में उम्मीदवारों का एलान कर दिया जाएगा। कैंडिडेट को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने टिकटों को लेकर किसी विवाद से इंकार किया। साथ ही कहा कि कैंडिडेट पर स्क्रीनिंग कमेटी में पूरी सहमति है। अभी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक तारीख तय नहीं हुई है। दूसरी पार्टियों से आए लोगों को वहीं टिकट दिया जाएगा जहां से कांग्रेस का मजबूत उम्मीदवार नहीं है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एसवाईएल के मुद्दे पर झूठे साबित हुए हैं। पंजाब चुनाव के बाद वह फिर अपना स्टैंड बदल लेंगे। वह दलितों और सिखों से भी झूठे वादे कर रहे हैं। सिद्धू के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि वह कांग्रेस में जरूर आएंगे। साथ ही संकेत दिया कि यामिनी गोमर समेत आप छोड़ने वाले तमाम नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कैप्टन ने कहा कि यामिनी ने कुछ दिन पहले उनसे मिलकर कांग्रेस ज्वाइन करने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें