फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री के पद का दुरुपयोग कर रहे ज्ञान चंद गुप्ता: कर्ण दलाल

Wed, 14 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Congress MLA Karan Singh Dalal
विज्ञापन
हरियाणा के पलवल से कांग्रेस विधायक कर्ण दलाल ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के बाद पंचकूला से भाजपा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को निशाने पर लिया है। उन्होंने गुप्ता पर राज्य मंत्री के पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दलाल ने चंडीगढ़ के सेक्टर-3 पुलिस थाने में गुप्ता पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए लिखित शिकायत भी दी है। हालांकि अभी मामला दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन


कर्ण दलाल का आरोप है कि भाजपा विधायक व मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा में आवंटित कार्यालय और घर के बाहर राज्य मंत्री का बोर्ड लगाया हुआ है। यही नहीं वह गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर घूम रहे हैं, मंत्रियों के वाहन पर लगने वाला राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न भी उन्होंने गाड़ी पर लगाया हुआ है। यह कानून का सरासर उल्लंघन है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 4670 4680 469 व 470 में मुकदमा बनता है। वे निजी फायदे के लिए जबरन उस पद का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो उनके पास है ही नहीं। उन्हें सिर्फ राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त सुविधाएं मिली हुई हैं, न कि वे राज्य मंत्री हैं। बिना राज्यपाल के शपथ दिलाए वे कैसे लाल बत्ती, राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कानूनी गुनाह किया है, जिसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

बौखला गए हैं करण दलाल : गुप्ता 
करण दलाल बौखला गए हैं। पिछले विधानसभा सत्र में मैं उनके खिलाफ ब्रीच आफ प्रिवलेज मोशन लाया था। उन्होंने हरियाणा के मंत्रियों पर बिना प्रमाण विधानसभा में गंभीर आरोप लगाए थे। जहां तक विधानसभा में कमरा अलाट होने की बात है, वह मुझे चीफ व्हिप के नाते अलाट हुआ है। अभी मैने कमरा देखा भी नहीं है। यदि स्टाफ की ओर से कोई तकनीकी गलती हुई है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें