प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल पर फिर यू-टर्न लेकर एक बार फिर से अपनी अस्थिर सोच व विश्वसनीयता की कमी को साबित कर दिया है। उन्होंने आप कन्वीनर से इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है।
कैप्टन ने कहा कि आप नेता ने पंजाब व इसके लोगों के हितों की रक्षा को लेकर वचनबद्धता व ईमानदारी में कमी को फिर साफ कर दिया है। उन्होंने केजरीवाल को एक बड़ा धोखेबाज बताते हुए कहा कि उनके शब्दों की कीमत नमक की एक चुटकी के बराबर भी नहीं है।
वह लोगों को सरेआम गुमराह करने से नहीं कतराते। अब वक्त आ गया है कि वह एसवाईएल पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। क्योंकि उनकी कभी हां, कभी न की नीति से पंजाब ही नहीं, हरियाणा व दिल्ली के लोगों को भी ठेस पहुंच रही है।