फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' विधायकों को बैठने के लिए नहीं मिलीं कुर्सियां, पूरे कार्यक्रम में खड़े रहे

Fri, 17 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'आप' विधायकों को बैठने के लिए नहीं मिलीं कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के शपथ ग्रहण समागम में पार्टी विधायकों केसाथ सौतेला बर्ताव किया गया। राज भवन पहुंचे आप विधायकों को बैठने की जगह नहीं दी गई, वे पंडाल के अंत में खड़े रहे।
विज्ञापन


आप विधायक दल के नेता एचएस फूलका और चीफ व्हिप सुखपाल खैरा ने कहा कि जनता के चुने नुमाइंदों के बैठने केलिए कोई प्रबंध नहीं किया गया। यह इतिहास में पहली बार हुआ है, जब सीएम शपथ ले रहे थे और नेता विपक्ष अपने विधायकों केसाथ पंडाल में खड़े थे। आप में कोई कुर्सी कल्चर नहीं है, वे कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं चाहते थे। विधायकों के बैठने का प्रबंध करना सरकार की जिम्मेदारी थी। फूलका ने कहा कि आप सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

कैप्टन अमरिंदर केसकारात्मक फैसलों का समर्थन करेगी। यही संदेश देेने को पार्टी विधायक शपथ ग्रहण समागम में आए थे। पर कैप्टन सरकार ने गैर जिम्मेदाराना बर्ताव किया, जो निंदनीय है। खैरा ने कहा कि समागम के दौरान कांग्रेस केकाम करने की संस्कृति कैप्टन की राजशाही सोच को दर्शाती है। आप विधायकों को सीट न देना पंजाब की जनता की बेइज्जती है। कांग्रेस जनता से दूरी बनाने की संस्कृति से बाहर नहीं आई है। जो एक समागम सही ढंग से नहीं करा सकती, वह सरकार कैसे चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार पचा नहीं पा रही है आप : कांग्रेस

'आप' विधायकों को बैठने के लिए नहीं मिलीं कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
हार पचा नहीं पा रही है आप : कांग्रेस
कांग्रेस ने आप के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि पार्टी झूठे आरोप लगा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि समागम का आयोजन राज्यपाल कार्यालय की ओर से किया गया था, आप बेबुनियाद आरोप लगा रही है। आप अब तक पंजाब में अपनी हार पचा नहीं पा रही है, झूठे आरोप लगा कर नव-गठित कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय आप कांग्रेस सरकार के लिए बाधाएं खड़े करने की कोशिश कर रही है। शपथ ग्रहण समागम केदौरान राज भवन में इंतजाम में कोई कमी नहीं थी। अगर ऐसा होता तो वहां मौजूद मीडिया ही पहले इस बात को उठाता। आप सिर्फ लोगों को गुमराह करने को यह ड्रामा कर रही है। चुनाव में भी पंजाब के लोग इनकी बातों में नहीं आए और अब भी नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें