'आप' विधायकों को बैठने के लिए नहीं मिलीं कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के शपथ ग्रहण समागम में पार्टी विधायकों केसाथ सौतेला बर्ताव किया गया। राज भवन पहुंचे आप विधायकों को बैठने की जगह नहीं दी गई, वे पंडाल के अंत में खड़े रहे।
आप विधायक दल के नेता एचएस फूलका और चीफ व्हिप सुखपाल खैरा ने कहा कि जनता के चुने नुमाइंदों के बैठने केलिए कोई प्रबंध नहीं किया गया। यह इतिहास में पहली बार हुआ है, जब सीएम शपथ ले रहे थे और नेता विपक्ष अपने विधायकों केसाथ पंडाल में खड़े थे। आप में कोई कुर्सी कल्चर नहीं है, वे कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं चाहते थे। विधायकों के बैठने का प्रबंध करना सरकार की जिम्मेदारी थी। फूलका ने कहा कि आप सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
कैप्टन अमरिंदर केसकारात्मक फैसलों का समर्थन करेगी। यही संदेश देेने को पार्टी विधायक शपथ ग्रहण समागम में आए थे। पर कैप्टन सरकार ने गैर जिम्मेदाराना बर्ताव किया, जो निंदनीय है। खैरा ने कहा कि समागम के दौरान कांग्रेस केकाम करने की संस्कृति कैप्टन की राजशाही सोच को दर्शाती है। आप विधायकों को सीट न देना पंजाब की जनता की बेइज्जती है। कांग्रेस जनता से दूरी बनाने की संस्कृति से बाहर नहीं आई है। जो एक समागम सही ढंग से नहीं करा सकती, वह सरकार कैसे चलाएगी।