फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हताश हो चुके हैं सुखबीर और हरसिमरत, कर्ज हम माफ करेंगेः कैप्टन

Sun, 18 Dec 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल दोनों ही हताश हो चुके हैं, इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। यह कहना है पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि कांग्रेस द्वारा किसानों के कर्ज माफ करने को लेकर सुखबीर के आरोप उनकी हताशा साबित करते हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि सत्ता में आते ही प्राथमिकता के आधार पर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। पिछले दस सालों में घोटालों के जरिेए लोगों से लूटा धन भी रिकवर किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस सालों के दौरान अकालियों ने घोटालों के जरिए करोड़ों रुपये लूटे हैं। जिसमें 31 हजार करोड़ रुपये का अनाज घोटाला और 17 हजार करोड़ का कीटनाशक घोटाला शामिल हैं। कांग्रेस इसका एक-एक रुपया रिकवर करेगी।
विज्ञापन


जिसे किसानों के कर्ज माफ करने और लोक भलाई कार्यों में लगाया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि कर्ज माफी पर सुखबीर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। राज्य सरकार सिर्फ फंड का इंतजाम करके किसानों के कर्ज आसानी से माफ कर सकती है। इसमें किसी तरह की कोई कानूनी अड़चन नहीं है।
विज्ञापन

कैंपेन की सफलता हजम नहीं हो रही उन्हें

कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन ने कहा कि किसानों के लिए कुछ न कर पाने के कारण सुखबीर और हरसिमरत कौर बादल हताश हो गए हैं। वह कांग्रेस की कर्जा कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम कैंपेन की सफलता हजम नहीं कर पा रहे हैं, जिसके तहत 34 लाख किसानों ने फार्म भरे हैं।

कर्ज माफी पर सुखबीर का बयान उसी हताशा का नतीजा है। जोकि तमाम तोहफों और वादों के बावजूद वोटरों को अपने पक्ष में नहीं कर पा रहे हैं। बादलों को महसूस हो रहा है कि कांग्रेस की कर्ज माफी मुहिम को किसानों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पूरी कांग्रेस यह सुनिश्चित करने में जुट गई है कि सत्ता में आते ही पंजाब के किसानों का कर्ज माफ किया जाए। कैप्टन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इसमें साथ दे या नहीं, वह अपने राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने को वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि तमाम तोहफे और विधानसभा का विशेष सत्र बुला कर बिल पास करना भी अकालियों की मदद नहीं कर सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें