फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के झांसे में आने से बचें वोटर: कैप्टन

Fri, 10 Oct 2014 09:51 AM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, रानियां (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंद्र सिंह के बीच अब हरियाणा की धरती पर जंग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


सांसद कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई बातें करके देश को गुमराह कर रहे हैं। लोकसभा में जो हुआ सो हुआ, लेकिन इस चुनाव में ऐसी भूल दोबारा न कर बैठना, जिससे आपको फिर पछतावा हो। वे बृहस्पतिवार को श्री जीवननगर में कांग्रेस प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर पूर्व विधायक आदराम, पूर्व चेयरमैन हरमीत सिंह, पूर्व चेयरमैन पूर्ण सिंह, जगदेव सिंह साहुवाला, ज्ञानी करनैल सिंह, पूर्व सरपंच रमेश कंबोज, पूर्व चेयरमैन बूटा सिंह थिंद, प्रो. हरजवंत सिंह और संपूर्ण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


‘एचएसजीएमसी पर बादल का दोहरा रवैया’
डबवाली में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केवी सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन ने प्रकाश सिंह बादल पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के मामले में दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
कैप्टन ने कहा कि बादल ने 1971 विच मोर्चा लाया। दिल्ली ते चढ़ाई कर ती। केहा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाओ। अंत विच तिहाड़ जेल च बैठे रहे। आखिरकार दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बन गई। ओत्थे होर सोच। जदो हरियाणा दे सिख मांगदे ने। ओहदो कहंदा मैं नी दींदा।

सिखां दे गुरुद्वारे ने, ओह प्रबंध करना चाहुंदे ने ते बादल नूं की तकलीफ है। कैप्टन ने आरोप लगाया कि जदो गोलक खुलदी ए, इन्हां दी अमृतसर विच या होर गुरुद्वारेंआ विच, पहलां तां अपने हिस्से कड़ लैंदे ने। बाकी बचेया पैसा खाते च। 400 करोड़ रुपया हरियाणा दे गोलकां विचो निकलदा है। जांदा कित्थे ए, इन्हां कोल। ताकि नवे होटल बना लेन। इह मक्कड़ तां जेहड़ा कुज बादल कही जांदा ओही करी जांदा।

कौन होगा मुख्यमंत्री, नहीं पता
कैप्टन ने कहा कि इनेलो बताए कि उनका सीएम कौन होगा। एक तो जेल में बैठा है और दूसरा कौन होगा। भाजपा वालों को भी सीएम का नहीं पता। हमारा उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा है। रैली को डॉ. केवी सिंह, पूर्व एमएलए महेंद्र रिणबा और पूर्व एमएलए मक्खन सिंह ने संबोधित किया।

राजधानी व पानी पर कोर्ट का फैसला मंजूर होगा : कैप्टन
डबवाली (सिरसा)। कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है, इसमें कोई शक नहीं। हरियाणा और पंजाब के बीच पानी व राजधानी को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। अदालत जो फैसला करेगी, पंजाब को मंजूर होगा। वे वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केवी सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पीएम हैं। पीएम को प्रचार के लिए गली-गली घूमते देख हैरानी हो रही है। एक समय था जब इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू राज्य में आया करते थे, एक रैली करने के बाद दूसरे सूबे में चले जाते थे। लेकिन मोदी अपने पद की गरिमा भूल गए हैं। वे पीएम हैं। गली-गली घूमने की अपेक्षा दिल्ली में बैठें। अपनी ड्यूटी निभाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें