फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के बयान पर कैप्टन ने ली चुटकी, बताया बुरा प्रशासक

Mon, 18 Jul 2016 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और केजरीवाल
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान कि केंद्र ने दिल्ली में भारत-पाक जैसे हालात बना दिए हैं, पर चुटकी ली है। कैप्टन ने केजरीवाल से सवाल किया कि वह भारत की तरफ हैं या पाकिस्तान की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने एक बार फिर अपनी गलतियां व असफलताएं किसी और पर डालने की कोशिश की है। केजरीवाल का स्वभाव अराजकतावादी है, वह बुरे प्रशासक हैं और बहानेबाज के रूप में दूसरों पर आरोप लगाने की कोशिश करते हैं। वास्तव में वह गलत जगह बैठे एक गलत व्यक्ति हैं।

कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल निराशा का उत्पाद हैं, जो एक समय युवाओं में थी। पर अब उन युवाओं की आंखें खुल चुकी हैं। उस निराशा को केजरीवाल ने अपना लिया है और उनका ग्राफ नीचे गिरना शुरू हो गया है। जिस तरह से नाले बंद होने के कारण पहली बरसात में दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, यह भी लेफ्टिनेंट गवर्नर या प्रधानमंत्री के चलते हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें