फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रधान बोले,10 दिन में जारी होगी विस चुनाव की पहली सूची 

Wed, 24 Aug 2016 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मालेरकोटला
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा किए जा रहे ‘हलके में कैप्टन’ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मालेरकोटला में किया गया। हिना हवेली में आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं को समझने पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने संबोधन में दो टूक कहा कि सत्ता में आने पर बादल परिवार को जेल यात्रा करवाएंगे क्योंकि पंजाब में पवित्र ग्रंथों की बेअदबी के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं। बातचीत के दौरान कैप्टन ने बताया कि विस चुनाव के लिए प्रत्याशियों के 1671 आवेदन प्राप्त हुए हैं और पहली सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


इसे राहुल गांधी की स्वीकृति लेकर 10 दिन में जारी कर दिया जाएगा। आम लोगों ने कैप्टन के समक्ष आरोप लगाए कि अकाली नेता कांग्रेसी पंचायतों को ग्रांट न देकर पक्षपात कर रहे हैं। लोगों ने काफी शिकायतें पुलिस ज्यादतियों की की और कई ने सरकारी सुविधा केंद्रों में पेश आ रही समस्याओं का जिक्र किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शोइब अहमद शैबी, मुजमिल अली खान, एनएसयूआई के अध्यक्ष साकिब अली, मोहम्मद इश्फाक और मनोज उप्पल मौजूद रहे। 

रजिया जीवे जीवे के नारों से गूंजा पंडाल: कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के मालेरकोटला में आयोजित कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण इलाकों से पहुंची कांग्रेसी समर्थकों की भीड़ पंडाल में भी 'रजिया जीवे जीवे'  के नारे लगा रही थी, कार्यकर्ताओं के इस जोश को देखकर कैप्टन ने मंच से खड़े होकर हजूम का अभिवादन स्वीकार किया, जबकि रजिया सुल्ताना ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें