फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महाराजा’ को जिताने पहुंची कांग्रेस की ‘फौज’

Fri, 28 Mar 2014 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को रोड शो केसाथ अमृतसर में अपनी चुनावी मुहिम का आगाज किया। कैप्टन जैसे बड़े कद के नेता चुनाव मैदान में हों तो उनकेचाहने वाले कैसे पीछे रह सकते हैं।
विज्ञापन


कैप्टन के लिए हुंकार भरने को सारे पंजाब के कांग्रेस नेता उमड़ पड़े। रोड शो में बेशक पंजाब के बाकी दिग्गज प्रधान प्रताप बाजवा, रजिंदर कौर भट्ठल, जगमीत बराड़ नहीं आए। लेकिन तीनों ही गुटों केनेता रोड शो में पहुंचे। दो कैंडिडेट सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ व हरमिंदर गिल भी रोड शो में शामिल हुए।

कैप्टन वीरवार रात जालंधर में गौतम कपूर के घर रुके थे। सुबह उनसे मिलने जालंधर के सभी नेता पहुंचे। जालंधर से अमृतसर केरास्ते में कई जगह उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


सबसे अच्छा शक्ति प्रदर्शन सरदूल सिंह का जंडियाला गुरु में रहा। सुखपाल खैरा ने सुभानपुरा और चौधरी जगजीत ने करतारपुर में स्वागत किया। अमृतसर एंट्री से पहले लाली मजीठिया ने शानदार स्वागत किया। अमृतसर में कांग्रेस का हर छोटा-बड़ा नेता मौजूद था। पिछले काफी समय से बिखरी नजर आ रही कांग्रेस पहली बार एकजुट नजर आई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें