फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान से न तो घुसपैठ थमी, न जाली नोटों का प्रसार, क्या कर रही सरकार'

Mon, 13 Feb 2017 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF
विज्ञापन
न तो पाकिस्तान से भारत में होने वाली आतंकी घुसपैठ को रोका जा सका और न जाली नोटों के प्रसार, आखिर क्या कर रही है सरकार? ये कहना है पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दावों के बाद भी आतंकी घुसपैठ से सीमाओं को सुरक्षित करने में नाकाम रहने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रविवार को कश्मीर में हुई मुठभेड़ व पाकिस्तान से बांग्लादेश के जरिए भारत में दो हजार रुपये के जाली नोट भेजा जाना यह साबित करने को काफी है कि नोटबंदी आतंकवाद को लगाम लगाने में कोई मदद नहीं कर रही है। बार-बार हो रहे आतंकी हमलों के मद्देनजर मजबूत और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

इससे साफ है कि तीन माह से अधिक समय तक लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही नोटबंदी आतंकवाद का हल निकालने में असफल रही है। नोटबंदी के बावजूद सीमा पार से घुसपैठ जारी रहना यह मानने के लिए काफी है कि अभी भी काला धन गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने लोगों पर नकदी संबंधी सीमाएं जारी रखने पर सवाल किया।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि आम लोगों को उनके मेहनत से कमाए धन से वंचित करना, आतंकवाद व काले धन पर लगाम लगाने में कैसे सहायता कर रहा है। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस की बार-बार मांग के बाद भी सरकार नोटबंदी के बाद आने वाले काले धन का खुलासा करने में नाकाम रही। इससे पता चलता है कि नोटबंदी कोई सकारात्मक नतीजा लाने में असफल रही है।

उन्होंने इस कदम पर सवाल खड़ा किया, जिसके चलते हजारों लोग नौकरियां खो चुके हैं, छोटे कारोबार बंद हो गए और निवेश रुक गया। उन्होंने कहा कि पीएम को पहले फायदे और नुकसान का आकलन करना चाहिए था। कैप्टन ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह अपना घमंड छोड़ कर नोटबंदी से प्रभावित लोगों के दुखों को कम करने को कदम उठाएं। छोटे-छोटे मुद्दों पर विरोधियों को निशाना बनाने की बजाय इस स्थिति पर ध्यान दें, इसको हल करने की दिशा में कदम उठाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें