फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के तीखे बोल, बादल ने राज्य को हर मामले में किया फेल

Wed, 24 Feb 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम प्रकाश सिंह बादल की ओर से 2017 में फिर सरकार बनाने के सपनों की हंसी उड़ाई है। उन्होंने कहा कि वास्तव में बादल को सियासत छोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। यही तोहफा पंजाब के लोग उन्हें देने वाले हैं।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि बादलों के खिलाफ लोगों के गुस्से और मौजूदा हालातों के मद्देनजर सियासत छोड़ना ही बादल के लिए एकमात्र विकल्प होगा, क्योंकि बीते दो कार्यकालों के दौरान किए गुनाहों के लिए लोग इन्हें बख्शेंगे नहीं। हालत यह है कि बादल अब बड़े सुरक्षा घेरे के बगैर लोगों में जाने से भी डरते हैं।

उन्होंने कहा कि बादल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी केमामले में गुनाह किया है, वह दरअसल लोगों का ध्यान भटकाना चाहते थे। ऐसा गुनाह कभी माफ नहीं किया जा सकता। इसकी सजा पंजाब के लोग बादल को जरूर देंगे और सियासत से बाहर कर देंगे।
विज्ञापन


बादल ने राज्य को हर मामले में फेल कर दिया है। किसान हों, युवा, उद्यमी, कर्मचारी या कोई और वर्ग, सभी दुखी हैं। बादल कभी अपने परिवार से आगे नहीं देखते। इनके परिवार के सात सदस्य विधानसभा में हैं, चार मंत्री और एक केंद्रीय मंत्री है।

बादल के दावे की 2017 में फिर सरकार बनाएंगे पर प्रतिक्रिया जताते हुए कैप्टन ने कहा कि वह एक भी सीट बताएं, जिस पर उनकी पार्टी सुरक्षित होने का दावा कर सकती है। वह कुछ बार लोगों को मूर्ख बना सकते हैं, लेकिन हर बार नहीं।

कैप्टन ने बादल को अपनी पैतृक सीट लंबी की चिंता करने की सलाह दी, जो इस बार उनका सियासी अंत करने वाली है। हमेशा बादल का साथ देने वाले लंबी के लोग भी समझ गए हैं कि उनके लिए सब कुछ परिवार से शुरू होता है और वहीं खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें