कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम के बाद कुछ कट्टरपंथियों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोध किया और नारे लगाए। उनकी कार पर पानी की बोतलें और पत्थर भी फेंके गए। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन एक कार्यक्रम को संबोधित करके जैसे ही बाहर आए, वहां खड़े कुछ कट्टरपंथियों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। कैप्टन समर्थकों और आयोजकों ने फौरन ही कैप्टन को घेर लिया। उन्हें उनकी सफेद रेंज रोवर तक पहुंचाया। इस बीच कट्टरपंथी नारेबाजी करते रहे। कैप्टन की कार आगे बढ़ने पर वे नारेबाजी करते हुए पीछे गए और कार पर पानी की बोतलें और पत्थर फेंके।