फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में कैप्टन की कार पर पथराव, विरोध में लगे नारे

Thu, 05 May 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
विज्ञापन
कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम के बाद कुछ कट्टरपंथियों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह का विरोध किया और नारे लगाए। उनकी कार पर पानी की बोतलें और पत्थर भी फेंके गए। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन एक कार्यक्रम को संबोधित करके जैसे ही बाहर आए, वहां खड़े कुछ कट्टरपंथियों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। कैप्टन समर्थकों और आयोजकों ने फौरन ही कैप्टन को घेर लिया। उन्हें उनकी सफेद रेंज रोवर तक पहुंचाया। इस बीच कट्टरपंथी नारेबाजी करते रहे। कैप्टन की कार आगे बढ़ने पर वे नारेबाजी करते हुए पीछे गए और कार पर पानी की बोतलें और पत्थर फेंके।
विज्ञापन

जगदीश टाइटलर से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दिया

कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : amarujala
कार्यक्रम के दौरान 1984 के सिख दंगों के शिकार एक व्यक्ति के परिजन ने जगदीश टाइटलर की भूमिका के बारे में सवाल किया, पर उसे जवाब नहीं मिला। जिससे वहां मौजूद कुछ कट्टरपंथी नाराज हो गए और बाहर आकर नारे लगाने लगे। गौरतलब है कि संस्था सिख फॉर जस्टिस द्वारा कैप्टन के विरोध में दायर अपील के चलते उनका कनाडा दौरा स्थगित हुआ। अमेरिका में भी उन्हें रैलियां करने की इजाजत नहीं मिली।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जानबूझ कर ये दुष्प्रचार किया जा रहा है। मीटिंग में करीब एक हजार लोग थे, यह तीन घंटे चली। लोगों ने खड़े होकर कैप्टन का अभिवादन किया। मीटिंग के बाद कैप्टन के निकलने पर सिर्फ चंद लोगों ने बाहर देश विरोधी नारे लगाए। कुछ लोग जानबूझ कर ऐसे दुष्प्रचार कर रहे हैं क्योंकि वे कैप्टन को मिले एनआरआईज के जबरदस्त रिस्पॉन्स से असहज हैं। मीटिंग में व्यवधान डालने का उनका मकसद पूरा नहीं हुआ तो अफवाहें फैला रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें