फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाना निंदनीय : कैप्टन

Tue, 01 Mar 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले की आलोचना की। उन्होंने इसके लिए केजरीवाल की ओर से कांग्रेस पर आरोप लगाने और पार्टी को अकाली दल से जोड़ने की कड़ी निंदा की है। कैप्टन ने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, वह उसकी निंदा करते हैं, लेकिन कांग्रेस को अकालियों से न जोड़ें।
विज्ञापन


कांग्रेस उनके साथ मुकाबला करने में सक्षम है, उसे किसी और की जरूरत नहीं है। कैप्टन ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि आप वर्करों ने पंजाब में समर्थन न मिलने पर लोगों की हमदर्दी हासिल करने के लिए यह किया हो। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल ने कैबिनेट की बैठक का बहाना कर अपना दौरा छोटा कर लिया। ऐसी कौन सी मजबूरी थी, जो वह बैठक एक दिन बाद नहीं कर सकते थे।


खुद पर अटैक करवाया केजरीवाल ने : सांपला
चंडीगढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा है कि हमेशा की तरह लुधियाना में भी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद पर अटैक करवाया है। खुद पर हमला करवा कर विरोधियों पर आरोप लगाना केजरीवाल का इतिहास रहा है।
विज्ञापन


चाहे वह स्याही फेंकने की घटना हो या थप्पड़ मारने की घटना हो। या फिर मुक्तसर रैली में अपनी गाड़ियों पर शिअद के पोस्टर लगा कर वर्करों को लाने की योजना हो। हर बार अपने फ्लॉप शो को छिपाने के लिए वह ऐसे हथकंडे इस्तेमाल करते हैं। लुधियाना में भी केजरीवाल पर हमला खुद ही करवाया हुआ है। पंजाब के लोग जागरूक और समझदार हैं, केजरीवाल के छलावे में नहीं आएंगे, न ही ऐसे हथकंडों पर विश्वास करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें