फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर ने मोदी को लिखी खुली चिट्ठी, जानिए

Fri, 25 Apr 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को खुली चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने मोदी से सवाल किया है कि क्या वह अमृतसर में बिक्रम सिंह मजीठिया की शह पर हो रहे अपराधीकरण पर अपनी मोहर लगाने आ रहे हैं। साथ ही कैप्टन ने गुजरात में पंजाबी किसानों के बारे पंजाब के लोगों से किए वादे की याद भी मोदी को दिलाई है।

कैप्टन ने पत्र में कहा है कि आपने जगरांव में 23 फरवरी को रैली में कहा था कि गुजरात से किसी को जबरदस्ती नहीं निकाला जाएगा। प्रत्येक को उम्मीद थी कि आपकी सरकार गुजरात हाइकोर्ट द्वारा किसानों के हक में दिए फैसले के खिलाफ अपनी अपील वापस ले लेगी।
विज्ञापन


लेकिन, अभी तक आपकी सरकार ने कुछ नहीं किया है। मजीठिया पर कैप्टन ने मोदी से कहा कि उन पर कई संगीन आरोप हैं और ड्रग्स तस्करी में उनकी नाम है।

बादलों पर कैप्टन ने पत्र में कहा कि मैं मोदी को पंजाब में उनके साझीदार के बारे में बताना चाहता हूं। प्रकाश सिंह बादल ने एक किसान परिवार से संबंधित थे, जिसके पास सिर्फ 80 एकड़ जमीन थी।

अब यह जायदाद कई सौ करोड़ रुपये की है। कोई भी इनकी जायदाद का असली राज नहीं जानता। सब जानते हैं कि इन्होंने पैसे के लिए पंजाब में हर चीज पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


मैं समझता हूं कि आपको पंजाब में अपने साथियों के इतिहास, लोगों पर इनके प्रभाव के बारे में पता होना चाहिए। मैं जानना चाहता हूं कि क्या आप यहां इनको मंजूरी देने आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें