पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यह साफ कर दिया है कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी कांग्रेस के साथ है। इसके साथ ही कैप्टन ने यह भी कहा है कि सिद्धू कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहते है।
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एक ट्वीट कर यह ऐलान कर दिया था कि सिद्धू की पत्नी और परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। तभी से सिद्धू के लिए भी कांग्रेस में डील फाइनल मानी जा रही थी।
आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह साफ कर दिया है कि सिद्धू विधानसभा नहीं लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में स्टार कैंपेनर की तरह उतरेंगे। उन्हें कैप्टन की जगह अमृतसर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी लग रहा है कि बुधवार को ही कैप्टन ने लोकसभा से अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंपा है।