फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता हाकम सिंह की मदद को आई पंजाब सरकार, सीएम ने दिए 5 लाख

Fri, 10 Aug 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एशियन खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले प्रसिद्ध एथलीट हाकम सिंह के इलाज के लिए 5 लाख रुपये जारी करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इससे पहले प्रसिद्ध एथलीट के स्वास्थ्य पर चिंता प्रकट करते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को 1978 के बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता एथलीट से संपर्क करने को भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल में जिगर और गुर्दों की बीमारी के कारण उपचाराधीन एथलीट को हरसंभव सहायता यकीनी बनाने के लिए बरनाला जिले के प्रशासन को निर्देश दिए हैं। हाकम सिंह ध्यान चंद अवार्ड विजेता हैं। इस पूर्व एथलीट ने 6 सिख रेजीमेंट में हवलदार के तौर पर सेवा निभाई और उसे 2008 में ध्यानचंद अवार्ड प्राप्त हुआ। 1981 में एक भयानक हादसे के बाद उनको अपना खेल छोड़ना पड़ा, जिससे उसके शानदार खेल करियर का अंत हो गया।
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें