फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL के पानी को लेकर कैप्टन ने दी चेतावनी, सीएम को दिखाए तेवर

Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्नाटक और तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद पर हुए दंगों का जिक्र करते हुए एसवाईएल को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने दोहराया कि अपना फैसला देने से पहले सुप्रीम कोर्ट के जजों को जमीनी हकीकतों पर जरूर विचार करना चाहिए, क्योंकि जमीनी स्तर पर बहुत कुछ बदल चुका है।
विज्ञापन


छपार में आयोजित राजनीतिक कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी एलान किया कि चाहे जो भी हो जाए वह एक बूंद पानी भी पंजाब से बाहर नहीं जाने देंगे। पानी बाहर गया तो मालवा की करीब 10 लाख एकड़ जमीन सूख सकती है। कैप्टन ने एसवाईएल को लेकर हालातों के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावों का एलान होते ही चुनाव आचार संहिता लगने के साथ बादलों को भागना पड़ जाएगा। लोग इनको गांवों में नहीं घुसने देंगे और यही कारण है कि ये केंद्र से अपने के लिए और सुरक्षा मांग रहे हैं। 

उन्होंने लोगों से बादल की बांटने वाली सोच के खिलाफ सावधान किया। उन्होंने कहा कि बहबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद पवित्र कुरान और पवित्र गीता की बेअदबियां और संत ढडरियांवाले पर हमला व बाद में आरएसएस नेता पर जालंधर में हुआ हमला, सब कुछ लोगों को बांटने और उनमें डर पैदा करने की साजिश के तहत किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

एक बूंद पानी बाहर नहीं जाने देंगे : कैप्टन

कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
उन्होंने लोगों से पिछले साल दिसंबर में बठिंडा में शपथ उठाकर किए गए वादों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि वह नशों के जहर को चार सप्ताह के अंदर खत्म कर देंगे और सभी केस रद्द कर दिए जाएंगे। कांग्रेसी वर्करों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे केसों के मामले में उन्होंने कहा कि न सिर्फ इन केसों को रद्द किया जाएगा, बल्कि इन केसों को रजिस्टर करने के लिए जिम्मेदार अकाली जत्थेदारों और पुलिस अफसरों को भी जवाबदेह बनाया जाएगा।

बाद में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि आप नेता नासमझी वाली बातें कर रहे हैं और इनमें लोगों की भावनाओं और संवेदनशीलता के प्रति कोई आदर नहीं है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सिर्फ पंजाबियों के लिए है। यह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत का सवाल है, जिसे कोई बाहरी नहीं समझ सकता और किसी बाहरी को इसमें दखल नहीं देने दी जाएगी।  चंडीगढ़ के पास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ मोहाली का नाम जोड़ने पर हरियाणा के विरोध संबंधी सवाल पर कैप्टन ने कहा कि इस एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह पर रखा जाना चाहिए, जिस पर दोनों राज्य पहले ही रजामंद हो चुके हैं। केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्रालय को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

इस अवसर पर एआईसीसी पंजाब मामलों के लिए इंचार्ज आशा कुमारी ने अकालियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही कैप्टन के नेतृत्व में पंजाब को अकालियों द्वारा पैदा किए बुरे हालातों से निकाल सकती है। पंजाब कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अकालियों द्वारा फैलाए भ्रष्टाचार का जिक्र किया। उन्होंने वह मोटर साइकिल भी दिखाया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर अकाली सरकार ने ट्रक का दिखाकर गोदामों से धान ट्रांसपोर्ट करने का दावा किया था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बोलने वालों में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, रवनीत सिंह बिट्टू, मनप्रीत सिंह बादल और जस्सी खंगूड़ा शामिल रहे। इस दौरान प्रचार समिति की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, सचिव एआईसीसी हरीश चौधरी और लाल सिंह भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें