फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ लेने के बाद ये है 'टीम कैप्टन' की पहली चुनौती, पार पाना होगा मुश्किल

Thu, 16 Mar 2017 09:25 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नशे के खिलाफ एक्शन मोड में कांग्रेस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सरकार के गठन से पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह नशे के मुद्दे पर लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं। कैप्टन ने पार्टी के सभी विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने हलकों में पता लगाएं कि वहां नशे का कारोबार तो नहीं चल रहा है। साथ ही कैप्टन ने यह संकेत भी दे दिए हैं कि जिस इलाके में नशे के कारोबार का मामला सामने आएगा, उसके लिए इलाके के एसएसपी जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के इस एक्शन से सूबे में नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने की उम्मीद जगी है। कैप्टन ने अपने विधायकों को यह काम भी सौंपा है कि वे नशे के मामले में अपने इलाके के पुलिस तंत्र को मुस्तैद करें और अगर पुलिस अधिकारी इस मामले में जरा भी कोताही बरतें तो उन्हें ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

नशा कारोबार का खुलासा हुआ तो एसएसपी पर गिर सकती गाज

captain amrinder singh - फोटो : File Photo
पंजाब में नशा कारोबार को गंभीर मुद्दा बनाते हुए आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरी थी। आप ने जहां इस मुद्दे को लेकर अकाली दल के नेताओं पर निशाना साधा था, वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपने मेनिफेस्टो में जगह देते हुए जनता से वादा किया था कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो नशा कारोबार को एक महीने में समाप्त कर दिया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हालांकि इस संबंध में पंजाब के आला पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने पर उन्होंने ऐसे किसी आदेश से इंकार किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और नई सरकार आने के बाद भी इस मामले में पुलिस कोई ढिलाई नहीं बरतेगी।

सारे विधायकों ने अपने-अपने हलकों में अफसरों से कह दिया है कि नशे की रोकथाम के लिए सख्ती से काम करें। पार्टी ने लोगों से वादा किया है कि सूबे में नशा कारोबार खत्म करेंगे, इसलिए इस मामले में कोताही नहीं बरती जाएगी। कैप्टन साहब ने पहले ही इस बारे में साफ कर दिया था। हमारे सारे विधायकों ने जिम्मेदारी संभाल ली है।
-कुलजीत सिंह नागरा, कांग्रेस विधायक व सचिव, एआईसीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें