कैप्टन ने रोड शो निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ रोड शो निकाला। इस दौरान कैप्टन अपनी पत्नी परनीत कौर के साथ खुली जीप में सवार रहे।
रास्ते में रुककर कैप्टन ने अपने पूर्वजों के एतिहासिक किला मुबारक में स्थित मंदिर व गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उसके बाद काली माता मंदिर और फिर गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में शीश नवाया।
नामांकन दाखिल करने के बाद कैप्टन पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खुली जीप में सवार हुए। शहर के विभिन्न बाजारों में रोड शो निकालते हुए वह वापस मोती महल पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उनपर फूलों की बारिश करके स्वागत किया।