फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पर स्थिति संभालने को तैनात हों सशस्त्र बल: कैप्टन

Tue, 21 Feb 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इनेलो की ओर से एसवाईएल की खुदाई करने की घोषणा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था के लिए खतरे के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा की सीमा पर सशस्त्र बल तैनात करने की मांग की है। 23 को अभय चौटाला ने विवादित नहर को खोदने के लिए जबरन पंजाब में घुसने का एलान किया है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि वह बार-बार चेतावनी देते रहे हैं कि एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलने की आशंका है। अब खुफिया तंत्र की रिपोर्ट भी उनकी आशंकाओं का समर्थन कर रही हैं। जो हालात हाथ से निकलने से पहले इनेलो नेताओं पर कार्रवाई की जरूरत को मजबूत कर देती हैं। उन्होंने अभय चौटाला की गिरफ्तारी और ओमप्रकाश चौटाला की पैरोल रद करने की मांग की।

कैप्टन ने कहा कि इस मुद्दे पर अभय का अड़ियलपन, सेना बुलाने पर भी आगे बढ़ने की धमकी, सुरक्षा के नजरिए से उन्हें हिरासत में लिए जाने को काफी हैं। वहीं, केंद्र सरकार को तुरंत बड़े स्तर पर सशस्त्र बल की तैनाती संबंधी आदेश देने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेताओं को किया जाए गिरफ्तार

- फोटो : File Photo
अमरिंदर सिंह ने कहा कि अभय चौटाला के भड़काऊ बयान का पंजाब की शांति पर असर पड़ सकता है। यहां चुनाव हो चुके हैं, प्रदेश के हितों की रक्षा को कोई सरकार शासन में नहीं है। सत्ताधारी बादलों ने हार तय देखकर अपनी जिम्मेदारी त्याग दी है। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को केंद्र का दखल जरूरी हो गया है। हालात बिगड़ने से रोकने को पीएम और केंद्रीय गृह मंत्री को बिना देरी मध्यस्थता करनी चाहिए। 

कैप्टन ने कहा कि पंजाब बारूद पर बैठा है, खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी स्लीपर सेल फिर सिर उठाने को तैयार हैं। जोकि खराब हालातों का फायदा उठा सकते हैं। अंबाला में कुछ लोगों द्वारा गड्ढे खोदे जाने पर कैप्टन ने कहा कि इससे साफ है कि हरियाणा सरकार खतरे को शुरुआत में ही दबाने के प्रति गंभीर नहीं है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सुरक्षात्मक कदम उठाने में विफल रहा तो यह न सिर्फ पंजाब को आतंकवाद के काले दिनों में धकेलेगा। बल्कि, देश के लिए भी इसके खतरनाक नतीजे निकल सकते हैं। किस रूप में आतंकवाद दोबारा सिर उठाएगा, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें