फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल ने सोनिया से की कैप्टन को अध्यक्ष बनाने की मांग

Sun, 08 Nov 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस हाईकमान से कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब का प्रधान बनाने की मांग की। डिप्टी सीएम बठिंडा में 23 नवंबर को होने वाली सद्भावना रैली को लेकर पार्टी वर्कर व नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद बठिंडा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैप्टन के प्रदेश प्रधान बनने से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को फायदा होगा। डिप्टी सीएम बठिंडा में 23 नवंबर को होने वाली सद्भावना रैली को लेकर पार्टी वर्कर व नेताओं के साथ विचार विमर्श करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अपने आप को पंथक कहलाने वाले बाज आ जाएं और विदेशी ताकतों के हाथों में खेलकर प्रदेश का माहौल न खराब करें। उन्होंने कहा कि दस नवंबर को बुलाया गया सरबत खालसा सिखों का नहीं बल्कि विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे सिख विरोधी संगठनों की एकत्रता होगी।
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने राहुल के दो दिवसीय पंजाब दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के आला नेता भी ड्रामाबाजी करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल दिल्ली में 84 के दंगा पीड़ितों को पहले इंसाफ दिलाए और उसके बाद पंजाब में आकर मगरमच्छ के आंसू बहाए।

बरगाडी मामले को सीबीआई के हवाले करने को लेकर सुखबीर ने कहा कि इसमें विदेशी ताकतों की बात सामने आ रही है, जिसके चलते वही अकेला मामला सीबीआई के हवाले किया गया है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में जल्द ही सरकार विदेशी ताकतों को बेनकाब करेगी। सुखबीर बादल बिहार में जीत पर लालू और नीतिश को बधाई दी। साथ ही भाजपा की हार पर मायूसी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें