फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर साधा निशाना, दीपेंद्र हुड्डा को लेकर कह दी बड़ी बात

Wed, 09 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
विज्ञापन

हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि विपक्ष की आदत दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत करने की बन गई है। विपक्ष पूरी तरह से मुद्दाविहीन है। कैप्टन यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पुरानी पेंशन नीति बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखने पर भी घेरा। 

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि दीपेंद्र ने कर्मचारियों की 2006 से पहले की पुरानी पेंशन नीति बहाल करने का सुझाव दिलाया है। वह दीपेंद्र से पूछना चाहते हैं कि दस साल पहले यह सद्बुद्धि उन्हें क्यों नहीं आई, जब उनके पिता ने ही नई पेंशन नीति को लागू किया था। उन्होंने कहा कि क्या दीपेंद्र यह भी चाहेंगे कि दस साल पहले जितने भी गलत निर्णय उनके पिता ने लिए थे, उसके लिए वे जनता से माफी मांगें। 

चाहे वह कांग्रेस हो, इनेलो या आम आदमी पार्टी या नई गठित जजपा या कोई अन्य दल। निगम चुनावों में भाजपा ने सभी को धराशायी किया है। उन्होंने कहा कि 2019 में केंद्र व हरियाणा में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है। विपक्ष की लड़ाई तो 2019 में अपना अस्तित्व बचाने के लिए नंबर-दो पर रहने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षण संस्थाओं व नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले से सामान्य वर्गों के गरीब परिवार की आर्थिक कमजोरी दूर होगी।

पंजाब-चंडीगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभाएंगे
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का कोई विकल्प नहीं है। वह पंजाब व चंडीगढ़ के भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभाएंगे। पंजाब के लोग एनडीए को प्रदेश की सभी 13 सीटें जिताएंगे और चंडीगढ़ की सीट पर भाजपा को ही जीत मिलेगी।

कैप्टन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का जन सेवा का कोई विजन नहीं है, हरियाणा में तो आम आदमी पार्टी केवल प्रेस कांफ्रेंस पार्टी बनकर रह गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें