फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, करतारपुर कॉरिडोर खोलने की अपील

Thu, 29 Jul 2021 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का आग्रह किया। उन्होंने इसके लिए कोरोना के कम हो रहे केसों का हवाला दिया।  
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड की स्थिति में सुधार के मद्देनजर करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने की अपील की, ताकि लोग पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुधाम के दर्शन कर सकें। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार को कॉरिडोर का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालुओं की टेस्टिंग और टीकाकरण सहित कोविड-19 के प्रोटोकॉल के सही ढंग से पालन को यकीनी बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने में खुशी होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड फैलने के कारण मार्च, 2020 में कॉरिडोर के जरिए करतारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया था। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, ‘पंजाब में कोविड-19 की स्थिति में पिछले एक महीने से काफी सुधार के संकेत हैं और मुझे आपके साथ यह बात साझा करते हुए खुशी हो रही है कि लगभग एक साल के बाद बीते दिन कोविड-19 से एक भी मौत नहीं हुई।’ उन्होंने कहा कि बदले हुए हालात में स्वाभाविक है कि लोगों ने करतारपुर साहिब में गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन की इच्छा फिर से जाहिर की है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें