कैप्टन ने कहा कि हरसिमरत ने अपने बयान में अनजाने ही इस बात के संकेत दे दिए हैं कि केंद्र करतारपुर गलियारे के विकास के लिए फंड जारी करने में नाकाम रहा है। हरसिमरत के दावों के उलट मुख्यमंत्री ने कहा कि करतारपुर गलियारा उनकी सरकार का मुख्य प्रोजेक्ट है और उनकी सरकार इसके लिए केवल तभी ज़मीन हासिल कर सकती है, अगर केंद्र सरकार इसकी शिनाख्त करे।
आपके अपने हित, मैं प्रदेश व पार्टी का वफादार
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल द्वारा उनकी वफादारी पर उठाए सवाल का कड़ा जवाब देते हुए कहा है कि वह अपने राज्य और अपनी पार्टी के प्रति वफादार हैं जबकि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत समेत सारा बादल परिवार निजी हित साधने में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत कौर और बादलों के लिए न तो पंजाब और यहां के लोग और न ही सिख पंथ, कोई महत्व रखता है, जिनका अकाली अक्सर संरक्षक होने का ढींढोरा पीटते हैं। कैप्टन ने कहा कि बादल परिवार सिर्फ और सिर्फ अपने संकुचित हितों के साथ ही वफादारी निभाता आया है।