कृष्ण मिड्ढा के पास 2.94 लाख रुपये सोने के आभूषण तो उनकी पत्नी के पास 11.10 लाख रुपये कीमत सोने के आभूषण हैं। कृष्ण मिड्ढा के पास 5650734 रुपये की चल संपत्ति है और उनकी पत्नी के पास 1956718 रुपये की चल संपत्ति है। इसके साथ-साथ कृष्ण मिड्ढा के पास एक करोड़ रुपये की व उनकी पत्नी के पास 20 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।
डॉ. मिड्ढा ने 638624 रुपये का व उनकी पत्नी 39167 रुपये का लोन लिया हुआ है। मिड्ढा ने दरभंगा बिहार के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय से बीएएमएस की डिग्री की है। जजपा के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के पास 4.30 लाख रुपये की नकदी है। इसके अलावा उनके पास 12.16 लाख रुपये का सोना। दो लाख रुपये की चांदी व दस लाख रुपये के हीरे जेवरात हैं।
उनके पास कुल 122305684 रुपये की चल संपत्ति है। दिग्विजय चौटाला के पास 111830000 रुपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने 96318191 रुपये का लोन लिया हुआ है। उन्होंने लंदन से कानून की पढ़ाई की है।
इनेलो के उम्मीवार उमेद सिंह के पास ढाई लाख रुपये की नकदी है। इसके अलावा उनके पास 10283855 रुपये की चल व एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उमेद ने 1384561 रुपये का लोन लिया है। उन्होंने दिल्ली ओपन स्कूल से 12वीं पास की है।