फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल-सोनिया को सब गिना रहे थे हार के कारण, अकेले अमरिंदर सिंह ने सुनाए जीत के किस्से

Sun, 26 May 2019 12:57 PM IST
ajay kumar हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राहुल-सोनिया - फोटो : File Photo
विज्ञापन

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की नई दिल्ली में हुई बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चर्चा का विषय बने रहे। सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने पंजाब में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने पंजाब में 13 में से 8 सीटों पर जीत हासिल की है। सीडब्ल्यूसी की बैठक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के देशभर में खराब प्रदर्शन की समीक्षा करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

करीब तीन घंटे तक चली बैठक में पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं ने शिरकत की और अपने-अपने राज्यों में उम्मीदवारों के लिए पार्टी के प्रयासों और उनकी हार के कारणों का जिक्र किया। खास बात यह रही कि इस बैठक में अकेले कैप्टन अमरिंदर सिंह ही ऐसे नेता थे जो पार्टी आलाकमान के सामने अपने राज्य में शानदार जीत का ब्योरा रख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह और राहुल गांधी - फोटो : File Photo
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सदस्यों ने जब हार के कारणों का उल्लेख किया तब कैप्टन ने जीत के अपने कदमों को सदस्यों के सामने रखा। दरअसल, पंजाब में ही मोदी लहर का असर नहीं हो सका, जबकि अन्य सभी कांग्रेस शासित राज्यों में पार्टी को मोदी लहर का नुकसान हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कैप्टन ने पार्टी की अगली रणनीति को लेकर भी चर्चा में हिस्सा लिया। हालांकि इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

इस बीच, यह भी पता चला है कि बैठक में मौजूदा कई सदस्यों ने हार के लिए एक-दूसरे पर भी निशाना साधा और खुद की असफलता को छिपाने की कोशिश की।

राजस्थान जहां कांग्रेस ने पांच महीने पहले ही सरकार बनाई थी, वहां लोकसभा की एक सीट भी पार्टी नहीं हासिल कर सकी। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। बैठक में इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की कारगुजारी पर सवाल उठाए गए। 

गहलोत या कैप्टन अमरिंदर को कमान सौंपने की चर्चा

नई दिल्ली में जैसे ही सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरू हुई, मीडिया में यह खबरें भी चलने लगीं कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।

इसके साथ ही यह भी चर्चा शुरू हो गई कि राष्ट्रीय कांग्रेस की कमान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपने पर बैठक में विचार किया गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि पंजाब कांग्रेस की ओर से नहीं की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें