फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: पंजाब में कांग्रेस का पुनर्गठन इसी हफ्ते, सिद्धू नहीं, इस नेता को अमरिंदर सिंह बनाना चाहते हैं प्रदेशाध्यक्ष

Wed, 14 Jul 2021 11:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस की पंजाब इकाई का पुनर्गठन इसी हफ्ते होगा। कलह से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को इसी हफ्ते नया प्रदेशाध्यक्ष भी मिल सकता है। बता दें कि जनवरी 2020 में प्रदेश इकाई भंग हो चुकी है। सुनील जाखड़ ने उसी वक्त आलाकमान को अपना इस्तीफा भी भेज दिया था लेकिन आलाकमान ने उन्हें अगले आदेश तक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहने को कहा था। 
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी कलह को सुलझाने के लिए पार्टी हाईकमान द्वारा तैयार कार्ययोजना का एलान किसी भी समय किया जा सकता है। प्रदेश मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने साफ दिया है कि इस मामले में अब देरी नहीं की जा सकती है। संभवत: इसी हफ्ते प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश इकाई के पुनर्गठन का भी एलान होगा, जो जनवरी 2020 से लंबित है। इसी के साथ हाईकमान विधायक नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच सुलह का प्लान भी देगा।

विज्ञापन


रावत के इस बयान के बाद से पंजाब के सियासी हलकों में कई तरह की सियासी अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू को सुनील जाखड़ की जगह प्रदेश अध्यक्ष का पद सौंपेगा। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस पद पर हिंदू चेहरे को लाने के लिए कैप्टन ने लंच डिप्लोमेसी के दौरान तैयारी कर ली थी और वे इस पद के लिए कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम हाईकमान के समक्ष रख चुके हैं। 

जनवरी, 2020 में हाईकमान द्वारा प्रदेश इकाई भंग किए जाने के समय सुनील जाखड़ ने भी प्रधान पद से अपना इस्तीफा हाईकमान को सौंप दिया था, जिस पर कोई फैसला न लेते हुए हाईकमान ने जाखड़ को अगले आदेश तक प्रधान पद पर बने रहने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कैबिनेट विस्तार के संकेत भी हरीश रावत ने दिए हैं। इस समय प्रदेश कैबिनेट में केवल एक पद खाली है, जबकि दावेदारों के अलावा हटाए जाने वाले मौजूदा कैबिनेट मंत्रियों के नामों पर कयास ही लगाए जा रहे हैं। इस बीच, यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी कैबिनेट में नवजोत सिंह सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद ऑफर कर सकते हैं। 

इस तरह यह एक तीर से दो शिकार हो सकते हैं। कैप्टन द्वारा सिद्धू को मनाने की एक बड़ी पहल को हाईकमान द्वारा भी सराहा जाएगा, जबकि सिद्धू अब डिप्टी सीएम बनने से लगातार इनकार कर रहे हैं। अगर वे इस पद को संभालेंगे तो कैप्टन सरकार के अधूरे वादों के लिए वे भी अगले चुनाव में जवाबदेह के रूप में जनता के सामने होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें