फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैपिटल कांप्लेक्स को चमकाने का ब्लू प्रिंट होने लगा तैयार

Wed, 20 Apr 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
21 जून को होने वाले योग दिवस कार्यक्रम का कैपिटल कांप्लेक्स में ही होना तय माना जा रहा है। अगले एक या दो दिन में आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। घोषणा से पहले ही प्रशासन ने कैपिटल कांप्लेक्स को चमकाने का ब्लू प्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हरे भरे कैपिटल कांप्लेक्स में संगीत की मधुर धुन भी सुनाई देगी। साथ ही पूरा कैपिटल कांप्लेक्स रंग-बिरंगी लाइटों से नहाया होगा। टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर से ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक पूरे कांप्लेक्स में पौधे लगाए जाएंगे। अगले सप्ताह से ही संबंधित विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुट जाएंगे। प्रधानमंत्री का चंडीगढ़ में यह तीसरा दौरा है। यूटी प्रशासन कुछ अलग अंदाज में इस बार पीएम का स्वागत करेगा। शहर की सभी नामी शख्सियतों को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें