फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna News: खन्ना में आवासीय क्षेत्र में मिला तोप का गोला, बम निरोधक दस्ता साथ ले गया

Wed, 18 Jan 2023 07:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि गोले वाली जगह के साथ खन्ना की सबसे बड़ी सब्जी मंडी व घनी आबादी है। वहीं इसकी सूचना जालंधर बम निरोधक दस्ते को दी गई। इसके बाद वहां से आई टीम ने गोले को लेकर चली गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में मिलिट्री ग्राउंड और रिहायशी इलाके के पास बुधवार की सुबह तोप का गोला मिला है। यह वर्षों पुराना बताया जा रहा है। वहीं जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते ने इसे कब्जे में लिया और साथ ले गए। जानकारी मिलते ही खन्ना के एसएसपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और आसपास की जगह को खाली करवाया।

विज्ञापन


तोप का गोला सब्जी मंडी के साथ लगती दीवार के पास मिला। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में सुबह-सुबह अधिक भीड़ रहती है। इसी भीड़ से एक शख्स लघुशंका करने मिलिट्री ग्राउंड की तरफ गया तो वहां गोला नुमा वस्तु दिखी। इसके बाद उसने सूचना मंडी में काम कर रहे आढ़ती को दी। 

आढ़तियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आढ़ती राम सिंह ने बताया कि इस जगह पर पहले भी बम मिला था। इसी तरह के बम स्क्रैप में आ जाते हैं। खन्ना के साथ लगते शहर मंडी गोबिंदगढ़, लोहा नगरी भी कहा जाता है, वहां ज्यादा स्क्रैप बाहर से आता है। जब इन लोगों को इस तरह की कोई चीज मिलती है तो वह इसे यहां पर फेंक जाते हैं।
विज्ञापन


मौके पर तैनात डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि गोले वाली जगह के साथ खन्ना की सबसे बड़ी सब्जी मंडी व घनी आबादी है। वहीं इसकी सूचना जालंधर बम निरोधक दस्ते को दी गई। इसके बाद वहां से आई टीम ने गोले को लेकर चली गई। उन्होंने बताया कि गोले को घनी आबादी से दूर ले जाकर डिफ्यूज करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें