पंजाब ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से रविवार को सेक्टर-17 के प्लाजा में कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च कमलनाथ को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बनाने के विरोध में किया गया।
पंजाब ह्यूमन राइटस आर्गनाइजेशन के महासचिव उत्सव बैंस, सिख राइट एक्टिविस्ट गुरनाम सिंह सिद्धू, नरप्रीत कौर और 1984 के पीड़ितों ने भाग लिया। गुरनाम सिंह सिद्धू ने बताया कि 1984 के सिख दंगों में कमलनाथ का हाथ है। कमलनाथ को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बनाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।