फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुटा चुनावः खालिद-सिद्धू ग्रुप ने मृत्युंजय ग्रुप पर लगाए आरोप, कहा प्रत्याशियों को धमकाया जा रहा

Tue, 06 Oct 2020 11:31 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab University
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव जीतने के लिए दबाव की राजनीति शुरू हो गई है। खालिद-सिद्धू ग्रुप ने मृत्युंजय-नौरा ग्रुप पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनके प्रत्याशियों को धमकियां दी जा रही हैं कि वह चुनाव में बैठ जाएं। नाम वापस लें अन्यथा उनकी पदोन्नति खटाई में पड़ जाएगी। इस प्रकरण में एक सीनेट के सदस्य पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं जो चुनाव लड़वा रहे हैं। खालिद ग्रुप का कहना है कि उनके पास इन सभी आरोपों के जवाब व साक्ष्य हैं। जरूरत पड़ने पर सामने रखेंगे।
विज्ञापन


खालिद ग्रुप ने कहा है कि जब वह नामांकन करवाने की तैयारी कर रहे थे तभी से उनके प्रत्याशियों के पास फोन करना व संदेश भेजे जा रहे थे। चुनाव लड़ रहा दूसरा पक्ष हर खेल में माहिर था। जैसे ही उनके प्रत्याशियों के नाम सामने आए तो उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसी के साथ लोकतंत्र की हत्या करने का काम शुरू कर दिया गया। आरोप है कि उनके एक प्रत्याशी के पास संदेश भिजवाया कि वह चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पदोन्नति खतरे में पड़ जाएगी।

एक सीनेट के सदस्य पर आरोप हैं कि उन्होंने भी एक प्रत्याशी से कहा कि वह नाम वापस लें। वह नाम वापसी के फार्म पर हस्ताक्षर लेनेे के लिए उनके आवास पर आ रहे हैं। खालिद ग्रुप का कहना है कि दूसरा ग्रुप चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इन सभी के साक्ष्य उनके पास हैं। कई अन्य आरोप भी लगाए गए। एक विज्ञान वर्ग के शिक्षक को दूसरे ग्रुप ने व्यक्ति ने कहा कि वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ें। उनको सहायता देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों से कहा है कि ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुटा का संविधान खतरे में है। उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पुटा को सीनेट के जरिए नियंत्रित करने का खेल जारी है। पुटा को स्वतंत्र करना बेहद जरूरी है। इसलिए शिक्षक समुदाय को इस बारे में सोचना होगा।

हमने न तो किसी प्रत्याशी को धमकाया और और न ही दबाव बनाया। खालिद ग्रुप चुनाव स्थगित करवाने पर तुले हुआ है। इसलिए ऐसे आरोप लगा रहा है। शिक्षकों के मुद्दों पर बात करनी चाहिए, न कि ऐसे आरोपों पर। अब चुनाव होगा तो पता लग जाएगा कि शिक्षक किसके साथ हैं।
विज्ञापन

- डॉ. मृत्युंजय कुमार, अध्यक्ष पद उम्मीदवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें