आयोग के पत्र से केवल बाहरी अभ्यर्थी खुद को हरियाणा का निवासी बता सकेंगे। सबसे बड़ा सवाल है कि केवल स्व हस्ताक्षरित फार्म अपलोड करने को कहा है, ऐसे में ये तस्दीक कौन करेगा कि बाहरी अभ्यर्थी कब से हरियाणा में रह रहा है या नहीं।
आयोग में लगातार खाली रह रहे पद
आयोग भर्ती के नियमों, शर्तों और सिलेबस में लगातार बदलाव कर रहा है। इसका असर ये है कि आयोग की अधिकतर भर्तियों में पद खाली रह रहे हैं। लिखित परीक्षा में सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत और आरक्षित के लिए 40 प्रतिशत की शर्त लगाई गई है। इसी प्रकार, एक दिन पहले ही पर्यावरण सहायक अभियंता के पदों को लेकर सिलेबस से हरियाणा सामान्य ज्ञान के 20 प्रतिशत अंकों हटा दिया गया है।
इन भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी चयनित
| भर्ती |
कुल पद |
बाहरी राज्यों के |
| सहायक प्रोफेसर राजनीतिक शास्त्र |
18 |
11 |
| एसडीओ इलेक्ट्रिकल |
80 |
78 (बाद में रद्द किया) |
| एसडीओ इलेक्ट्रिकल |
99 |
77 |
| लेक्चरर ग्रुप ब टेक्निकल |
157 |
103 |
| एचसीएस कार्यकारी शाखा-2017 |
3 |
1 |
| डीएचओ (बागवानी) |
26 |
12 |
| एचसीएस-2022 बीडीपीओ |
7 |
4 |
इन भर्तियों में खाली रहे पद
| भर्ती |
कुल पद |
खाली पद |
| एचसीएस (कार्यकारी शाखा) |
100 |
39 |
| एडीओ कृषि विभाग |
600 |
550 |
| पीजीटी संगीत |
80 |
55 |
| पीजीटी राजनीतिक शास्त्र |
287 |
95 |
| लेक्चरर इलेक्ट्रिकल |
61 |
21 |
| लेक्चरर कंप्यूटर इंजीनियरिंग |
44 |
10 |
| लेक्चरर इंस्ट्रूमेंट |
17 |
-- |
बिना डोमिसाइल के ही बाहरी राज्यों के युवा खुद हरियाणा का रिहायशी बता सकेंगे। इस पत्र को जारी करने का मतलब क्या है। सरकार ऐसी नीतियां बना रही है, जिससे हरियाणा के बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी मिले और वह लगातार मिल रही है। इस फैसले को वापस लिया जाए। - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम, हरियाणा।
पहले ये पता लग जाता था कि किस भर्ती में कितने बाहरी राज्यों के नौकरी लगे लेकिन अब सब हरियाणावी बताए जाएंगे। आयोग के चेयरमैन बिहार से हैं, इसलिए वह बाहर के युवाओं को हरियाणा में पूरा मौका दे रहे हैं। चेयरमैन को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। - रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस।