जींद की जनता ने शांतिपूर्ण व भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया है। लोगों ने इसमें बहुत सहयोग दिया है। लोगों ने धर्म-जांत से ऊपर उठकर सिर्फ विकास के लिए मतदान किया है। जिस प्रकार लोगों ने अच्छी संख्या में मतदान किया है, यह द्योतक है कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास ओर बढ़ा है। जिस प्रकार के रुझान आए हैं, उससे साफ है हम शत प्रतिशत जीत रहे हैं। -दिग्विजय चौटाला, उम्मीदवार जेजेपी।
समाज में भाईचारे की होगी जीत
कुछ लोगों ने समाज का भाईचारा खराब करने का प्रयास, लेकिन जींद के लोगों ने षड्यंत्र रचने वालों पर ताला लगा दिया है। एक परिवार और उसके राजनीतिक दल से चुनाव लड़ रहे लोगों ने जिस प्रकार की राजनीतिक बिसात बिछाई, उसने राजनीति के पैमाने को ही शर्मसार कर दिया। जनता का मूड बता रहा है कि हम चुनाव जीत रहे हैं। रणदीप सुरजेवाला, उम्मीदवार कांग्रेस।
नई राजनीति को मिलेगा मौका
अब तक हरियाणा व जींद के लोग जिस प्रकार की राजनीति का शिकार होते हुए हैं अब उससे छुटकारा मिलेगा। यहां से लोगों ने वोट लेकर सत्ता प्राप्त की, लेकिन जींद के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में लोगों ने अब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को अपना आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। चुनाव परिणाम के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश के लोग नई राजनीति चाहते हैं। विनोद आशरी, प्रत्याशी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी।