पीएचडी चैंबर आफ कामर्स सेक्टर-31 चंडीगढ़ में भी यही हुआ। एक मंच पर भाजपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कंडीडेट को बुलाया था इंडस्ट्री एसोसिएशन आफ चंडीगढ़ ने।
मुद्दे थे लीज होल्ड प्रापर्टी को फ्री होल्ड प्रापर्टी में कनवर्ट करना, एमएसएमई एक्ट-2006 को लागू करवाना और मिसयूज आफ पेनल्टी के नोटिस को वापस लेना। इस ज्वाइंट फोरम में चैंबर आफ चंडीगढ़ इंडस्ट्री के सचिव राकेश अग्रवाल, इंडस्ट्री एसोसिएशन आफ चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरुण महाजन के साथ डेढ़ सौ उद्यमी मौजूद रहे। इस मीटिंग के दौरान चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह, चीफ पैटर्न दिवाकर सहूंजा और सीबीएम के चेयरमैन सतपाल गुप्ता भी मौजूद रहे।
उद्यमियों के मुद्दे मेरे लिए अहम
कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने कहा कि उद्यमियों के मुद्दे मेरे लिए अहम हैं। ऐसा नहीं है कि मैने इन मुद्दों के लिए कुछ नहीं किया। प्रशासन का सहयोग न मिलने की वजह से मैं उद्यमियों के काम पूरा नहीं कर सका। मैने लीज होल्ड से फ्री होल्ड प्रॉपर्टी के लिए लड़ाई लड़ी। एमएसएमई एक्ट के लिए भी मेरा प्रयास लागू करवाने का है। मेरी कोशिश होगी कि पेनल्टी के नोटिस को वापस करवाया जाए।
ट्रेडर्स का दर्द मुझसे ज्यादा कौन समझेगा
बसपा प्रत्याशी जन्नत जहां ने कहा कि मैं चंडीगढ़ की बेटी हूं। ट्रेडर्स का दर्द मुझसे ज्यादा कौन समझेगा। मेरे पिता भी ट्रेडर हैं। उनको जितनी परेशानी चंडीगढ़ में आई वह मैं समझती हूं। चंडीगढ़ में लीज होल्ड से फ्री होल्ड की लड़ाई काफी महत्वपूर्ण हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कामर्शियल प्लाट को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किया जा चुका है। हमने यह मुद्दा अपने मैनीफेस्टो में शामिल किया है। पेनल्टी को वापस लेने के संग ही एमएसएमई एक्ट 2006 को लागू करवाने का प्रयास होगा।
जीती तो जरूर इन मुद्दों को अपने एजेंडे में शामिल करूंगी
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गुल पनाग ने कहा कि मैं चंडीगढ़ में पली बढ़ी। मेरे कई दोस्त थे, लेकिन उन दोस्तों में सिर्फ दो दोस्त ही बिजनेस कर रहे हैं। वह दोस्त जो बताते हैं उसमें यहां व्यापार की खराब स्थिति दिखाई देती है। लीज होल्ड से फ्री होल्ड, पेनल्टी के नोटिस वापस करवाना और लघु उद्यमियों के लिए आवश्यक एमएसएमए एक्ट को लागू करना सबसे आवश्यक है। मैंने इन मुद्दों को अपने एजेंडे में शामिल कर लिया है और जीती तो जरूर इन मुद्दों को अपने एजेंडे में शामिल करूंगी।
चंडीगढ़ में बनाऊंगी फिल्म सिटी
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने कहा कि केंद्रीय सांसद पवन कुमार ने कहा कि पंद्रह साल में यहां क्या किया। मेरा वादा है कि मैं व्यापारियों की तीनों डिमांडों को पार्टी के मैनीफेस्टो में शामिल करवाऊंगी। मेरी कोशिश होगी कि चंडीगढ़ में बड़ी इंडस्ट्री के लिए निवेश करवाऊं, जिससे रोजगार बढ़े। चंडीगढ़ में फिल्म सिटी की डिमांड काफी समय से चल रही थी। जिसको पूरा किया जाए।