फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 13 लक्षण दिखें तो सावधान! कैंसर हो सकता है

Wed, 04 Feb 2015 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
1. शरीर में कहीं भी छोटी सी गिल्टी या उसमें बदलाव।
विज्ञापन

2. गले का स्थायी रूप से खराब रहना, जो ठीक न हो रहा हो।
3. लगातार रहने वाली खांसी या आवाज में असाधारण भारीपन।
4. मस्से या तिल में परिवर्तन या त्वचा पर विशेष नया धब्बा।
5. खाने पीने की चीजों को निगलने में लगातार समस्या।
6. स्थायी रूप से बदहजमी।
7. मल त्याग या पेशाब की आदतों में परिवर्तन।
8. मतली या खांसी में खून का आना।
9. मल त्याग या पेशाब में खून का आना।
10.भूख न लगना और लगातार वजन घटना।
11.लंबे समय तक बिना कारण के हलका बुखार रहना।
13. हमेशा थकावट का अहसास होना।

कैंसर के लिए पांच पंच

1.हेल्दी फूड खाएं और रेगुलर एक्सरसाइज करें।
2.कैंसर की पहचान होते ही तुरंत आंकोलाजिस्ट (कैंसर स्पेशलिस्ट) के पास जाएं।
3.डाक्टरों की ओर से बताई गईं दवाओं का नियम से इस्तेमाल करें।
4.कैंसर के डर को मन से निकाल दें। खाली न बैठे। व्यस्त रहें।
5.इलाज के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहें।

चंडीगढ़ में बढ़ रहे हैं कैंसर के मरीज

कैंसर की रोकथाम के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में वर्ष 2011 में कैंसर के 893 मरीज थे, जिनकी संख्या बढ़कर वर्ष-2013 में 937 हो गई। पंजाब में राज्य सरकार के सर्वे के मुताबिक वर्ष 2011 में कैंसर के कुल 23, 506 मरीज थे।

दो साल बाद वर्ष 2013 में यही आंकड़ा 24, 512 तक पहुंच गया। इसी तरह हरियाणा में वर्ष-2011 में कैंसर के 21, 539 मरीज मिले थे, जबकि 2013 में यह संख्या 22, 721 तक पहुंच गई।

ऐसे बढ़ता गया कैंसर पेशेंट का ग्राफ

राज्य-----------2011--------2012---------2013--------2014 (ट्रेंड)
पंजाब---------23506--------24006-------24512--------25026
हरियाणा-------21539--------22122--------22721--------23336
चंडीगढ़----------893---------915-----------937----------960
जम्मू कश्मीर----10688--------11052------11428--------11815
हिमाचल--------5836----------5966--------6097--------6230
उत्तराखंड--------8633---------8899---------9173--------9455
दिल्ली----------14204-------14517--------14836------15160
विज्ञापन

किस राज्य में कैंसर से कितनी मौत

राज्य-----------2011----------2012---------2013--------2014 (ट्रेंड)
पंजाब---------10343---------10563-------10785-------11011
हरियाणा--------9477----------9734---------9998-------10268
चंडीगढ़---------393-----------403-----------413----------423
जम्मू कश्मीर----4703----------4863---------5028---------5198
हिमाचल--------2568----------2625---------2683---------2741
उत्तराखंड--------3798----------3916---------4037---------4160
दिल्ली----------6250-----------6387---------6529---------6670
(स्रोत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लोकसभा में 11 जुलाई 2014 को पेश की गई रिपोर्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें