फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैल्यूटः कनाडा में शादी में शगुन लेने से जोड़े का इंकार, मेहमानों से बोले- एक ख्वाहिश पूरी कर दो

Fri, 13 Sep 2019 10:16 AM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
दान पेटी में शगुन डालते मेहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कनाडा में गुरुद्वारा में शादी के दौरान मेहमानों ने जोड़े को शगुन देना चाहा तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया और एक ख्वाहिश पूरी करने की मांग कर डाली। दरअसल, पंजाब में आई बाढ़ का दर्द व आंसू कनाडा में भी छलक रहे हैं। दर्द का एहसास इस बात से लगाया जा सकता है कि बीसी के वेस्टमैनस्टर में एक सिख जोड़े ने शादी के दौरान तमाम रिश्तेदारों से शगुन लेने से मना करके रकम एक दान पेटी में डालने का आग्रह किया, जिसके उपर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि का बैनर लगा हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान जमा हुआ सारा पैसा खालसा एड को भेजा गया है, जो उसे पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए खर्च करेगी। कनाडा के न्यू वेस्टमैनस्टर के श्री गुरुद्वारा साहिब में दर्शप्रीत सिंह और कोमलप्रीत कौर की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इन दोनों की शादी से पहले पंजाब में जबरदस्त बाढ़ आई। तबाही की जानकारी मिलने के बाद कोमलप्रीत कौर व दर्शप्रीत सिंह ने फैसला लिया कि वह अपनी शादी के दौरान जमा सारा पैसा पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए श्री गुरुद्वारा साहिब में एक पेटी रखी गयी। तमाम रिश्तेदारों को मंच से अपील की गयी कि वह पंजाब में बैठे अपने भाई बहनों की सहायता के लिए पैसा दान पेटी में डालें। दर्शप्रीत सिंह के रिश्तेदार लड्डू सिंह ने मंच से अपील की, जिसे मानते हुए रिश्तेदारों ने डॉलरों को दान पेटी में डालना शुरू कर दिया।

दर्शप्रीत के रिश्तेदार धर्मजोत सिंह ने कहा कि सिख समुदाय का संकल्प है कि दुनिया के किसी कोने में अगर किसी को दुख हो या कोई संकट आए, तो उसके साथ खड़ा होना है। पंजाब में बैठे भाई बहन  हमारे परिवार के सदस्य हैं। इसलिए परिवार की तरफ से शगुन के स्थान पर डॉलरों को दान पेटी में डालने की अपील की गयी थी, रिश्तेदारों ने पूरा अमल किया।

रिश्तेदार बलजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सोनी जवाहर ने कहा कि परिवार की तरफ से जमा राशि खालसा एड को भेजी जा रही है। खालसा एड की तरफ से तो सीरिया में फंसे लोगों की सहायता भी की गयी है और अब पंजाब में बाढ़ आई तो दस लाख डॉलर पंजाब भेजे गए हैं, हमारा भी फर्ज बनता है कि पंजाब के लोगों का दर्द सांझा करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें