फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीनेट चुनाव: दिग्गज आजमा रहे किस्मत, सोशल मीडिया का खूब यूज

Fri, 23 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PU Senate elections - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीनेट चुनाव में 3.21 लाख वोटर हैं। उनमें से अधिकतर युवा हैं। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से जीत हासिल करने के लिए युवा नेता जबर्दस्त प्रचार कर रहे हैं। सोशल वेबसाइट फेसबुक, ट्विटर, एसएमएस और ई-मेल से युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पीयू सीनेट के कई मौजूदा युवा सीनेटर दोबारा चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। 
विज्ञापन


पीयू सीनेट ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र की 15 सीटों के  लिए रविवार को चंडीगढ़ के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में मतदान होगा। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से पीयू के पुराने और मौजूदा छात्र नेताओं के अलावा कई प्रिंसिपल और युवा अध्यापक भी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी छात्र नेता पिछले कई महीनों से मतदाताओं से संपर्क बनाने में जुटे हुए हैं। ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से किसी भी व्यक्ति को सीनेट में आने का मौका मिल सकता है।

चुनाव में इस बार मौजूदा सीनेटर और पूर्व छात्र नेता दयाल प्रताप सिंह रंधावा, मुनीष वर्मा,और वरिंद्र सिंह जैसे छात्र नेता शामिल हैं। पीयू कैंपस में छात्र काउंसिल में सेक्रेटरी रह चुके प्रशांत शर्मा, सोई के छात्र नेता सिमरनजीत सिंह ढिल्लो, एनएसयूआई छात्र नेता उदय भान, इनसो छात्र नेता डॉ.जगदीप सिंह पहली बार सीनेट में आने के लिए जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सीनेट चुनाव में कई प्रोफेसर भी मैदान में है। पीयू के अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर सुधीर मेहरा, एसडी कॉलेज-32 प्रोफेसर डॉ.जगवंत सिंह और पीयू के रिटायर्ड प्रोफेसर रबिंदर नाथ शर्मा भी चुनाव मैदान में है।

पीयू नॉन टीचिंग स्टॉफ भी मैदान में
सीनेट में पीयू नॉन टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान के लिए एक सीट रिजर्व होती है। लेकिन इस बार पीयू के कई नॉन टीचिंग स्टॉफ सीनेट में ग्रेजुएट चुनाव क्षेत्र से जीत हासिल कर एंट्री की तैयारी में है। इसी साल असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद से रिटायर हुए धर्मपाल शर्मा और देवेंद्र कुमार मरवाह चुनावी मैदान में है।

डीएवी ग्रुप के तीन उम्मीदवार मैदान में  
 सीनेट चुनाव में डीएवी ग्रुप से तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.बीसी जोसन, डीएवी डायरेक्टर कॉलेजेज सतीश कुमार शर्मा और डीएवी कॉलेज गिद्दड़बाहा (पंजाब) राज कुमार महाजन चुनावी मैदान में है। डीएवी ग्रुप की जीत के लिए ट्राइसिटी स्थित शहर के डीएवी स्कूल, कॉलेजों में भी वोट के महीने भर से कैंपेनिंग चल रही है। स्टूडेंट्स के माध्यम से अभिभावकों को डीएवी कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रचार किया जा रहा है।  

चंडीगढ़ में 33 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग
25 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए देश भर में 270 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चंडीगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में 33 मतदान केंद्रों पर ट्राइसिटी के लोग मतदान कर सकेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें