फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: यूएसए से आए प्रोफेसर ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की बैठक में लिया हिस्सा, हड़कंप

Sat, 21 Mar 2020 12:08 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना का खौफ पूरी दुनिया में है, लेकिन पीयू के कुछ शिक्षक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और न ही अधिकारी भी उस चीज को समझ रहे हैं। यही कारण रहा कि यूएसए से आए एक प्रोफेसर ने पीयू प्रशासन की एक मीटिंग में हिस्सा लिया और बाद में हड़कंप मच गया। बैठक में शामिल लोगों में तो दहशत है ही, विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक भी खौफ में हैं, जो उस प्रोफेसर के संपर्क में आए थे। फिलहाल पीयू प्रशासन ने प्रोफेसर को घर में रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही चिकित्साधिकारियों की ओर से जांच की गई है, जिसमें अभी कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


इसी के साथ पीयू प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि विदेश से आने वाले शिक्षक व कर्मचारी किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे और न ही सार्वजनिक स्थानों पर घूमेंगे। पीयू प्रशासन ने वीरवार को एक बैठक बुलाई थी। उस बैठक पांच से सात लोगों को हिस्सा लेना था। सभी सदस्य पहुंचे भी। उसी बैठक में मेंबर के रूप में यूएसए से आए प्रोफेसर ने भी हिस्सा लिया। बैठक खत्म हो गई। बाद में कुछ शिक्षकों को पता चला तो चर्चा आम हो गई और सभी में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को यह बात पूरे कैंपस में फैल गई।

शिक्षकों ने पहले तो उस शिक्षक का नाम पता लगाने की कोशिश की जो यूएसए से आए हैं। उस शिक्षक से किन-किन की मुलाकात हुई है, यह भी देखा जा रहा है। दहशत बढ़ी तो पीयू प्रशासन ने कड़े आदेश जारी किए हैं। कहा है कि विदेश से आने वाले लोग किसी भी कीमत पर सार्वजनिक रूप से न घूमे। दस दिन तक कम से कम अपने घर में ही अलग रहें। चिकित्सकों से भी जांच भी करवा लें। सुरक्षा बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


घर से ही अधिकांश शिक्षक कर रहे हैं काम
कोरोना के चलते पीयू के शिक्षक घर से काम कर रहे हैं। कुछ शिक्षक कार्यालयों में पहुंच रहे हैं लेकिन वह अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। पीयू ने साफ कह दिया है कि कार्यालय के जरूरी कार्य करते रहें, लेकिन अपनी सुरक्षा जरूर करें। कर्मचारी भी पीयू में शिफ्टों में काम कर रहे हैं। साथ ही मार्च क्लोजिंग को लेकर बिल भी ऑडिट विभाग में पहुंचाए जा रहे हैं। हर विभाग को ऑडिट विभाग में पहुंचने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें