जॉब फेयर में उमड़े छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
एमडीयू यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय जॉब फेयर में पहले दिन ही हजारों की संख्या में बेरोजगार उमड़े। यहां पर करीब डेढ़ सौ कंपनियां 10 हजार लोगों को रोजगार देने के लिए आई हैं। रोजगार मेला दो दिन चलेगा।
रोजगार मेले के लिए रविवार को ही 14 हजार से ज्यादा बेरोजगारों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके अलावा ऑन द स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन किए जा रहा है। शाम को टैगोर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर देंगे। रोजगार मेले में मार्केटिंग, आईटी सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, मेडिकल, एजुकेशन समेत कई सेक्टरों की कंपनी आई है।