फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः छात्र संघ चुनाव को लेकर सोई ने कसी कमर, घोषित किया पैनल

Wed, 22 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोई के कार्यकर्ता
विज्ञापन
स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) की ओर से छात्र संघ चुनाव को लेकर मंगलवार को पैनल घोषित कर दिया गया। पैनल घोषित करने के नाम पर छात्र संगठन की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया गया। सोई की ओर से एक महीने पहले सोई ने प्रेसिडेंट पद के लिए इकबाल प्रीत सिंह का नाम घोषित किया जा चुका है। वहीं सोई पार्टी का पैनल आज घोषित किया गाय है। 
विज्ञापन


इसमें चेयरमैन चेतन चौधरी को घोषित किया गया है। इसमें पार्टी प्रेसिडेंट सुखजिंदर आहुजा, कैंपस प्रेसिडेंट हरमन मंदर, चीफ पैटर्न पीयूष बंसल, पार्टी इंचार्ज दीपेंदर सिंह बाजवा, कैंपस इंचार्ज कपिल शर्मा, पार्टी कोआर्डिनेटर अर्शदीप सिंह, स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर सनम, कैंपस वाइस प्रेसिडेंट युवराज पठानिया, कैंपस ज्वाइंट सेक्रेटरी बिट्ठल खोसला को चुना गया। 
पार्टी की ओर से इस बार दोबारा स्टूडेंट्स सेंटर पर ताकत दिखाई गई है। अभी तक चुनाव को लेकर सोई पार्टी की ओर से जोर शोर से प्रचार किया गया है। सोई ने प्रेसिडेंट पैनल के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा उन्हें एक पार्टी का समर्थन भी मिल चुका है। इस मौके पर सोई जिंदाबाद के नारे स्टूडेंट्स सेंटर पर गूंजते रहे। इसके अलावा स्टूडेंट्स सेंटर पर दिनभर प्रचार का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


 प्रचार के लिए कालेज के स्टूडेंट्स आए
 सोई की पैनल घोषणा के दौरान यूनिवर्सिटी के अलावा कालेजों से स्टूडेंट्स आए। उन्होंने भी सोई पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर बोलते हुए प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार इकबाल सिंह ने कहा कि हम स्टूडेंट्स के मुद्दे को लेकर चुनाव लडे़ंगे। हम स्टूडेंट्स को हास्टल की पूरी सुविधा दिलाने का काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में हम पार्टी को मेनिफेस्टो जारी करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें