फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के स्टूडेंट्स को मिलेगी नए डिजाइन की डिग्री

Wed, 15 Feb 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को अब नए डिजाइन की डिग्री देने का फैसला लिया है। मार्च 2017 में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में पहली बार नॉन टेरेबल डिग्री (एनटीडी) बांटी जाएंगी। देश के उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर डॉ. हामिद अंसारी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 
विज्ञापन


पीयू प्रशासन की ओर से तैयार कराई जा रही नई डिग्री में कई खूबियां होंगी। एनटीडी डिग्री में सुरक्षा के लिए बार कोड के अलावा इसकी लाइफ भी अधिक होगी। नई डिजाइन की डिग्री से कोई छेड़छाड़ (टेंपरिंग) कर पाना भी मुमकिन नहीं होगा। सभी डिग्री पर स्टूडेंट का फोटो भी प्रकाशित होगा। सभी डिग्री में खास तरह का चिप लगा होगा। 

नई डिग्री के फटने और पानी में खराब होने का रिस्क काफी हद तक खत्म हो जाएगा। नई डिजाइन की डिग्री तैयार करने के लिए पीयू प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। पीयू प्र्रशासन 2017 में पास आउट ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट करीब 80 हजार स्टूडेंट्स के लिए डिग्री बनवाएगा। नई डिग्री के प्रपोजल को अंतिम रुप देने के लिए इसी हफ्ते पीयू कुलपति के साथ अहम मीटिंग होगी। पीयू एफिलिएटेड 193 कॉलेज स्टूडेंट्स को भी नए डिजाइन की डिग्री मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल से ऑनलाइन मिलेंगी पीयू की डिग्री 

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़। - फोटो : डेमो फोटो
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह ने माना कि पीयू प्रशासन डिग्री के नई डिजाइन को तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दीक्षांत समारोह में एनटीडी दी जाएंगी। इससे डिग्री के फर्जीवाड़े की गुंजाइश नहीं के बराबर हो जाएगी।
 
अगले साल से ऑनलाइन मिलेंगी पीयू की डिग्री 
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ब्रांच ने यूजीसी के खास नेशनल एकेडमी डिपोजिटिरी(नेड) प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। अगले सत्र तक पीयू सभी डिग्री को ऑनलाइन कर देगा। अधिकारियों के अनुसार पीयू से डिग्री पाने वाला स्टूडेंट दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठकर डिजिटल डिग्री हासिल कर सकेगा। 

दीक्षांत समारोह में 900 को मिलेगी डिग्री 
पीयू कैंपस में 25 मार्च को होने वाले 66वें दीक्षांत समारोह में अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमफिल और पीएचडी कर चुके करीब 900 विद्यार्थियों को डिग्री से नवाजा जाएगा। डॉ. हामिद अंसारी की उपस्थिति में डिग्री दी जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में पहले तीन स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स को दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें