फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव की तारीख तय हुई नहीं, नियमों की अनदेखी होने लगी...पोस्टर और स्टिकर

Fri, 27 Jul 2018 04:46 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पोस्टर्स और स्टिकर्स
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की तारीख तय हुई नहीं कि नियमों की अनदेखी शुरू हो गई। कैम्पस में हर जगह पोस्टर और स्टिकर लगाए जा रहे हैं। पीयू की दुकानों, स्टूडेंट्स सेंटर के नक्शे, विभागों के अंदर की दीवारों में पोस्टर और स्टिकर लगे हुए हैं। यह नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  पीयू की मार्केट में खंभों और दीवारों पर भी पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे दीवारें खराब हो रही हैं। इसके बाद भी पीयू छात्र संगठन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


पंजाबी, संस्कृत, इतिहास विभाग में भी अंदर दीवारों पर स्टूडेंट्स संगठन की ओर से स्टिकर लगाए गए हैं। अभी पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से छात्र संगठन चुनाव की तारीख भी तय नहीं की गई है। इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन तेजी से छात्र संगठन कर रहे हैं। तय जगह से बाहर स्टिकर और पोस्टर लगने से लगातार यूनिवर्सिटी की दीवारें खराब हो रही हैं। इसके बाद भी छात्र संगठन नहीं मान रहे हैं। इस पर पीयू प्रशासन केवल मीटिंगें ही कर रहा है।

स्टूडेंट्स सेंटर का खराब किया नक्शा
स्टूडेंट्स सेंटर पर लगाया गाइड मैप भी पोस्टरों से भर दिया गया है। यहां पर आने वाले लोगों को पीयू का नक्शा देखने में परेशानी होती है। यह पोस्टर चिपकाने के कारण खराब हो गया है। अभी तक इसे बदला भी नहीं गया है। इस कारण एडमिशन के लिए आने वाले पैरेंट्स और स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यह है नियम
पीयू की ओर से विभागों की दीवारों, पंजाब यूनिवर्सिटी के मकानों और दुकानों पर स्टिकर पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं दी गई है। स्टूडेंट्स को पोस्टर लगाने के लिए विभाग की ओर से बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड पर स्टूडेंट्स चुनाव प्रचार का पोस्टर लगा सकते हैं। इसकेे बाद भी छात्र संगठन नियमों की अवहेलना कर पोस्टर लगाते हैं। पीयू कैंपस पर अगर कोई पोस्टर गलत जगह लगाया जाएगा। तो स्टूडेंट्स छात्र संगठन पर कार्रवाई पीयू की ओर से की जाएगी। वहीं अगर बाहर किसी के घर या दीवार पर लगाया जाएगा तो इस पर कार्रवाई चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की ओर से की जाएगी।

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से एबीवीपी, सोई, पुसू, एनएसयूआई, इनसो, एसएफएस सहित सभी छात्र संघ पार्टियों के साथ मीटिंग की गई है। मीटिंग में यह निर्देश जारी किए  गए हैं कि अगर कोई पार्टी तय जगह से बाहर पोस्टर यूनिवर्सिटी में लगाएगी तो उस पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे। उन पर हम जुर्माना भी लगाएंगे। इसके लिए पीयू प्रशासन की ओर से तैयारी की गई है। अगर पीयू कैंपस के बाहर का मामला होगा तो इन पर कार्रवाई चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम की ओर से की जाएगी। यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।  
विज्ञापन

- इमैनुअल नाहर, डीएसडब्ल्यू, पंजाब यूनिवर्सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें