पंजाब के बीएड कॉलेजों में इस बार बगैर एंट्रेस टेस्ट दिए बिना दाखिला नहीं होगा। छह अगस्त को होने वाले इस टेस्ट के लिए पंजाब सरकार ने पीयू को अथॉरिटी दी थी। जिसमें बदलाव करते हुए एंट्रेंस टेस्ट को जरूर पास करना अनिवार्य किया गया है। पीयू को पंजाब के सभी बीएड कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए नियुक्त किया गया है। पीयू की तरफ से इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
पंजाब के कॉलेजों में पहले बगैर एंट्रेंस टेस्ट के ही दाखिला होता था। लेकिन इस बार बदलाव किया गया है। एंट्रेंस टेस्ट सिर्फ साधारण आवेदक के लिए ही नहीं, बल्कि मेनेजमेंट कोट पर भी लागू किया गया है। अगर किसी को मेनेजमेंट कोटे के तहत दाखिला लेना है तो उसे भी एंट्रेंस टेस्ट पास करना होगा। पंजाब केसभी एजूकेशन कॉलेजों में हेल्प डेस्क और सेंटर बनाए गए हैं।
बीएड एंट्रेंस टेस्ट के लिए शेड्यूल
29 जुलाई तक हो सकेगा ऑन लाइन आवेदन
एसबीआई में 31 जुलाई तक भरी जा सकेगी फीस
अगर किसी का फार्म अधूरा रह गया है तो एक अगस्त तक पूरा करना होगा
तीन अगस्त शाम छह बजे तक लॉगिन आईडी से रोल नंबर डाउनलोड हो सकेगा
छह अगस्त को सुबह साढे़ दस से एक बजे तक अलॉट किए गए सेंटर पर टेस्ट होगा