पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस साल अटेंडेंस शार्ट वाले 500 से अधिक स्टूडेंट्स को सेमेस्टर एग्जाम के लिए रोल नबंर जारी नहीं किए हैं।
सोमवार पंजाब यूनिवर्सिटी में वीसी दफ्तर के सामने काफी संख्या में स्टूडेंट्स रोल नबंर मामले को लेकर डीयूआई से मिलने पहुंचे। पहले स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में डीयूआई प्रो. दिनेश गुप्ता के आश्वासन के बाद स्टूडेंट्स विभागों को लौट गए।
स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि उन्हें विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेने की अटेंडेंस का लाभ नहीं दिया गया। वहीं बाद में डीयूआई के निर्देश पर काफी स्टूडेंट्स को रोल नंबर जारी कर दिया गया।