फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ई-पोर्टल पर पालीटेक्निक स्टूडेंट्स करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Thu, 24 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थाओं से शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार दृढ़संकल्प है। 
विज्ञापन


शर्मा बुधवार को सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित उत्कृष्टता सम्मान समारोह में प्रदेश से आए प्रतिभावान विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद विभाग का ई-पोर्टल लांच किया। राज्य के विभिन्न बहु तकनीकी संस्थाओं से डिप्लोमा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
विज्ञापन


यह पोर्टल एक ऐसा मंच है जहां से विभिन्न कंपनियों के मालिक भी जरूरत अनुसार विद्यार्थियों का यहां से चयन कर सकेंगे। उन्होंने इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा विभाग का ब्रॉसर भी जारी किया जिसमें राज्य के तकनीकी संस्थाओं की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

उत्कृष्टता सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री ने ई-पोर्टल किया लांच

- फोटो : Demo Pic
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा देकर देश में तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने का काम किया है।

इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी मेक इन हरियाणा की नीति बनाई है ताकि राज्यों में नए उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। विभाग का प्रयास है कि नई तकनीक के अनुसार पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया जाए ताकि डिप्लोमा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छी जगह प्लेसमेंट मिल सके। 

हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति में तकनीक का अहम योगदान होता है। मेक इन इंडिया अभियान को पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना जरूरी है। 

इस अवसर पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, डीसी गरिमा मित्तल, हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक केके कटारिया, एनआईटी चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. एमपी पूनिया, मारुति उद्योग से मुकेश गुप्ता के अलावा विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें