फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः 11वीं में दाखिले के लिए पहली बार रिकॉर्ड आवेदन, 17 हजार पार और अभी छह दिन बाकी

Sun, 02 Jun 2019 12:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
apply online - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बाहरी विद्यार्थियों का सिटी ब्यूटीफुल के स्कूलों में पढ़ने का क्रेज इस बार स्थानीय विद्यार्थियों पर भारी पड़ने वाला है। पिछले साल 11वीं में दाखिले के लिए करीब 15 हजार आवेदन आए थे, लेकिन इस साल दाखिले के लिए आवेदन की संख्या काफी ज्यादा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया 7 जून को शाम 5 बजे तक चलनी है।
विज्ञापन


आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में पंचकूला, जीरकपुर, नयागांव, मोहाली, कालका, पिंजौर, खरड़ आदि के विद्यार्थी काफी संख्या में हैं। जानकारों की माने तो ज्यादा आवेदन आने के पीछे विद्यार्थियों का चंडीगढ़ के स्कूलों के प्रति बढ़ता रूझान और कॉलेज में दाखिला के समय यूटी पास ऑउट विद्यार्थियों को मिलने वाली वरीयता है।

दाखिले के लिए अब तक 17 हजार 487 आवेदन आए
11वीं कक्षा में दाखिले के लिए शुक्रवार तक 17 हजार 487 विद्यार्थी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 30 मई तक इनमें से 15 हजार 379 विद्यार्थी फीस भी जमा करा चुके हैं। वहीं फीस जमा कराने के लिए 16 हजार 502 विद्यार्थी चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अटेंप्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन


शहर के 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिसमें 11 हजार 65 सीटों के लिए एडमिशन होना है। इनमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम मौजूद हैं। यह पहली बार है जब एडमिशन के लिए विभाग के पास इतने ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।

किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

शिक्षा विभाग ने एडमिशन का कार्य नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) को दिया है, जिन्होंने स्टूडेंट्स की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 0172-2650121, 1800116511, 8264098110 इन नंबरों पर स्टूडेंट्स सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन में स्टूडेंट्स को एडमिशन में इस्तेमाल होने वाले डॉक्यूमेंट्स की भी जानकारी दी जा रही है।

इस बार आए हैं ज्यादा आवेदन
चंडीगढ़ के अलावा आसपास के इलाकों से काफी बच्चे हर साल अप्लाई करते हैं। इस बार ज्यादा आवेदन आए है।  एक स्टूडेंट्स कई स्ट्रीम में अप्लाई करता है, इसकी वजह से रजिस्ट्रेशन की संख्या काफी ज्यादा होती है। अगर संख्या ज्यादा होगी तो स्थिति को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा। - अनुजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

ज्यादा आवेदन आने के मुख्य कारण

- चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए यूटी पूल है। इसके तहत चंडीगढ़ से 10वीं व 12वीं करने वालों के लिए शहर के कॉलेजों की 85 फीसदी सीटें होती हैं, बाकी 15 फीसदी पर यूटी के बाहर के विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है।
- इस साल 10वीं कक्षा का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है। पिछले साल 10वीं का ओवर ऑल रिजल्ट 48.51 प्रतिशत था, जो इस बार 75.27 प्रतिशत रहा। रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले 26.76 प्रतिशत बढ़ा है।
-  बच्चों का रुझान इस बार वोकेशनल कोर्स की तरफ ज्यादा है। शहर के कई सरकारी स्कूल वोकेशनल कोर्स के लिए ट्राइसिटी में बेस्ट माने जाते हैं। इसके अलावा स्किल कोर्सों की भी संख्या शहर के स्कूलों में काफी ज्यादा है।
- सिटी ब्यूटीफुल में पढ़ने की चाह और 11वीं में दाखिले के लिए यूटी पूल नहीं होने से कोई भी विद्यार्थी अप्लाई कर सकता है।
- चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलने वाली सुविधाएं काफी बेहतर है, इसकी वजह से साल दर साल बाहरी विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
- स्पोर्ट्स में भविष्य बनाने की चाहत लेकर भी कई विद्यार्थी चंडीगढ़ के स्कूलों में दाखिला लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें