पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की सोमवार को हुई मीटिंग में फैसला लिया गया कि एक दिन की तनख्वाह पीयू के हित में दी जाएगी। ताकि रविवार को प्रशासनिक ब्लॉक में आग लगने के बाद हुए नुकसान से पीयू को उबारा जा सके।
विज्ञापन
मीटिंग केदौरान इस हादसे पर चिंता भी व्यक्त की गई। पूटा केसभी सदस्यों की तरफ से कहा गया कि पीयू को जब भी सहयोग की जरूरत होगी तो किया जाएगा। बता दें कि पीयू में करीब 600 टीचर्स हैं।