पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के चुनाव के लिए सभी संगठनों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। सभी के पैनल भी तय हैं और चुनावी मुद्दे भी। शनिवार को नामांकन वापस लेने के बाद प्रधान पद केलिए 48 में से 9 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। जबकि उप प्रधान पद के लिए आए 47 नामांकन में से 41 वापस हो गए और छह छात्र नेता चुनावी दंगल में बचे हैं। इसके अलावा सचिव पद के लिए 10 उम्मीदवार रह गए, जबकि नामांकन 54 भरे गए थे। इसी तरह संयुक्त सचिव के लिए भी 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस पद पर कुल 59 नामांकन किए गए थे।
एनएसयूआई का पैनल
प्रधान- जशन कंबोज, उम्र 22 साल, यूआईएएमएस के छात्र, एनएसयूआई से पिछले दो साल से जुड़े हैं। पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं। बगैर किसी गुटबाजी और मनमुटाव के उम्मीदवार चुने गए।
उप प्रधान- करन मेहल, उम्र 23 साल, केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र, काफी समय से एनएसयूआई केसाथ जुड़ेहैं। चर्चित चेहरा जान मैदान में उतारा गया।
सचिव- वानी सूद, उम्र 23 साल, यूआईईटी की छात्रा हैं। सोच एनएसयूआई से मिलती है। लुधियाना की रहने वाली हैं।
संयुक्त सचिव- इज्या सिंह, उम्र 23 साल, बीडीएस की स्टूडेंट हैं। एनएसयूआई की विचारधारा में विश्वास है। तीन साल से पार्टी से जुड़ी हैं। कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं।
एनएसयूआई का चुनावी मुद्दा
- सुविधाओं में इजाफा कराया जाएगा
- ई- रिक्शा में बढ़ोतरी, साउथ कैंपस की तरफ संख्या बढ़ाई जाएगी
- दिव्यांग छात्रों केलिए रैंप और बाथरूम बनवाएंगे
- प्लेसमेंट सेल को एक्टिव किया जाएगा
- हॉस्टलों में सुधार, वाशिंग मशीनों का इंतजाम